Welcome to Lok Path (लोक-पथ)   Click to listen highlighted text! Welcome to Lok Path (लोक-पथ)
राजस्थान

यस बैंक ने जिला चिकित्सालय में भेंट किए 10 ऐसी एवं 10 कुलर

10 ऐसी एवं 10 कुलर

चित्तौड़गढ़। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं मरीजों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर जिला चिकित्सालय को यस बैंक के द्वारा 10 एसी एवं 10 कूलर उपलब्ध करवाए गए।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए यस बैंक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है। उपलब्ध करवाए गए एसी एवं कूलर जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों एवं आवश्यक स्थानों पर लगाए गए हैं, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस दौरान बैंक के रीजनल हेड निरंजन सिंह शेखावत, क्लस्टर हेड ब्रांच बैंकिंग विकास जैन, क्लस्टर हेड इंस्टीट्यूशनल बिजनेस अनिल शर्मा, गुंजन श्रीमाल रिलेशनशिप मैनेजर एवं ब्रांच मैनेजर स्वप्निल जैन जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग ने इस सामाजिक सहयोग के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!