
चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय पर संचालित महिला एवं बाल चिकिसालय में पिछले सप्ताह हुए हंगामे के बाद पीड़िता के पति की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने परिवाद दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वही दूसरी तरफ सम्बंधित महिला चिकित्सक डॉ दीप्ति श्रीवास्तव पर लापरवाही के आरोपों की खबरें वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें जम कर ट्रोल किया जा रहा है , जहाँ उनके खिलाफ मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों को इस विषय पर संज्ञान लेने की बात भी कही जा रही है। गौरतलब है कि विगत सप्ताह में अरनिया पंथ निवासी रीना नामक प्रसूता को चिकिसालय में भर्ती करवाया गया था , लेकिन सिजेरियन प्रसव के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई । मामले को लेकर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा खड़ा कर दिया था।
बॉक्स
जाँच रिपोर्ट का इंतजार !
चिकिसालय में हुए हंगामे के बाद उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित तहसीलदार विनय चौधरी एवं चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर पहुँचे। जिसकी सूचना मिलने के बाद संभागीय आयुक्त के आदेश पर जिला कलेक्टर मंजू के निर्देश पर जाँच शुरू कर दी गई। जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
सोशल मीडिया मीडिया पर ट्रोल हुई डॉ श्रीवास्तव !
पिछले सप्ताह हुई हंगामे की घटना के बाद खबरें प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मामले को लेकर यूजर्स ने जनप्रतिनिधियों को भी इस मामले में संज्ञान ले कर कठौर निर्णय लेने की अपील की है।
” संभागीय आयुक्त के आदेश एवं जिला कलेक्टर के निर्देश पर कमेटी जांच कर रही है , रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।”
डॉ दिनेश वैष्णव
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी
श्री साँवलिया जी चिकिसालय
चित्तौड़गढ़




