Welcome to Lok Path (लोक-पथ)   Click to listen highlighted text! Welcome to Lok Path (लोक-पथ)
टॉप न्यूज़राजस्थान

अन्तर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह गंगापुर में संपन्न

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा

अन्तर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह गंगापुर में संपन्न

चित्तौड़गढ़। अन्तर्राष्ट्रीय गुजरगोड ब्राह्मण महासभा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गंगापुर सहाड़ा विधान सभा क्षेत्र में स्थित बाईसा महारानी की पावन नगरी गंगापुर के सुहस्ति वाटिका में समाज के प्रबुद्धजनों के साथ ही महंत श्री 1008 श्यामसुंदर दास महाराज के पावन सानिध्य में धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय गुजरकोट, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत आगुंतक अतिथियों द्वारा महर्षि गौतम की प्रतिमा को पुष्पमाला पहना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। स्वागत सम्मान के दौर में आगंतुक अतिथियों को मेवाड़ी पगड़ी एवं दुपट्टा भेंट कर स्वागत सम्मान की रस्म अदायगी की गई। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नारायण व्यास, पूर्व राज्यमंत्री, मध्यप्रदेश सरकार , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम शर्मा निंबाहेड़ा, केंद्रीय अधिशाषी अधिकारी कीर्ति कुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकंट उपाध्याय चित्तौड़गढ़ ,राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर त्रिपाठी गंगापुर, स्थानीय गंगापुर साहड़ा क्षेत्र की पूर्व विधायिका गायत्री देवी त्रिवेदी , पूर्व विधायक प्रत्याशी
गंगापुर सहाड़ा, राजेंद्र त्रिवेदी एवं ज्योति उपाध्याय विजय प्रकाश, एडवोकेट महावीर आचार्य भीलवाड़ा, ओमप्रकाश बच्च, रंजन राज आचार्य उदयपुर प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, महेंद्र शर्मा, फूल शंकर शर्मा, गोपाल त्रिपाठी, भंवरलाल शर्मा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अभिजीत शर्मा उदयपुर
गोविंद गौतम, राजेश गौतम एवं गोपी किशन व्यास सहित 16 से भी अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण व्यास ने अपने उद्बोधन में वेदोक्त मंत्रोच्चारों के साथ अपने वक्तव्य व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संस्कारों में निहित होती है समाज के युवा वर्ग को सिर पर शिखा रखने, यज्ञोपवीत धारण करने और संध्या करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी से समाहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को गाँव गाँव तक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकंट उपाध्याय ने कहा कि महासभा समाज के युवाओं को शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक चेतना से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करेगी। उन्होंने समाज में समरसता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर बल दिया। राजेन्द्र त्रिवेदी ने अपने सामाजिक उद्बोधन में कहा कि समाज को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी सहेजकर रखना होगा। उन्होंने युवाओं में नशामुक्ति, सामाजिक सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। त्रिवेदी ने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब सभी वर्ग एकजुट होकर समाज हित में काम करें।

ज्योति उपाध्याय। ने अपने संबोधन में महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को समाज की उन्नति का आधार बताया इस कार्यक्रम का मंच संचालन अन्तर्राष्ट्रीय महासभा के केंद्रीय महामंत्री गोपी किशन व्यास द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में चित्तौडग़ढ़ से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बाल किशन शर्मा, कमलेश त्रिवेदी , राजेन्द्र त्रिपाठी , किशन जी बावलास , जिला संरक्षक राम जी भट्ट घनेत , जिला सलाहकार समिति प्रमुख दिनेश शर्मा, रिटायर्ड डी आरडी ए इत्यादि द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया गया कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्यामसुंदर त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजसेवा संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!