Welcome to Lok Path (लोक-पथ)   Click to listen highlighted text! Welcome to Lok Path (लोक-पथ)
Uncategorized

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों ने किया क्षेत्रीय निरीक्षण

समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के निर्देश

चित्तौड़गढ़। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों को लेकर कपासन एवं भूपालसागर क्षेत्र में समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं तथा जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
कपासन नगरपालिका सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में तहसीलदार मिर्जा नासिर बैग एवं अधिशासी अधिकारी खेमराज सिंह गुर्जर उपस्थित रहे। बैठक में जिला सांख्यिकी अधिकारी एवं उप जिला जनगणना अधिकारी शबनम खोरवाल ने जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है, इसलिए प्रत्येक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को पूर्ण जिम्मेदारी एवं सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए।

जिला पर्यवेक्षक अपेक्षा जैन ने नजरी नक्शों में भवन संख्या का सही एवं स्पष्ट अंकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मकान सूचीकरण एवं भवन क्रमांकन कार्य में एकरूपता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि इससे भविष्य में आंकड़ों के संकलन एवं सत्यापन में सुविधा रहेगी।
बैठक के दौरान जिला क्षेत्र प्रशिक्षक अश्विनी कुमार व्यास एवं प्रकाशचन्द्र शर्मा ने एचएलओ एप्लिकेशन से संबंधित तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए कार्मिकों को आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने एप्लिकेशन संचालन, डाटा प्रविष्टि, भवन विवरण अपलोड करने एवं तकनीकी त्रुटियों के निराकरण की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।
इसी क्रम में भूपालसागर तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में तहसीलदार अपूर्व गौतम, उप जिला जनगणना अधिकारी शबनम खोरवाल, जिला समन्वयक अपेक्षा जैन सहित नगर एवं ग्रामीण चार्ज भूपालसागर तथा आकोला के पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का फील्ड कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक अपने सुपरवाइजर के निर्देशन में फील्ड में जाकर निर्धारित प्रारूप अनुसार कार्य संपादित करेंगे।
उप जिला जनगणना अधिकारी शबनम खोरवाल ने कहा फील्ड मे कार्ये कर रहे पर्यवेक्षक एवं प्रगणको को निर्देशीत किया की फील्ड मे भवन नंबर देने के बाद उसे डिलीट नहीं करे एवं एडिट भी नहीं करे फील्ड मे जाकर कार्ये सम्पादन करे घर पर रहकर सर्वे कार्ये नहीं करे l पर्यवेक्षक फील्ड मे जाकर रेंडमली निरीक्षण करे प्रगणकों को आ रही समस्याओ का तत्काल समाधान करना सुनिश्चित करे l प्रगणकों द्वारा ऐप मे पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर सही व सावधानी के पूर्ण करावे l पहले से स्व गणना की गई (SE) का निरीक्षण कर सबमिट करे l
जिला समन्वयक अपेक्षा जैन ने कहा कि पर्यवेक्षक प्रगणक एवं चार्ज अधिकारी के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी ब्लॉकों का पूर्ण कवरेज हो, प्रगणकों के कार्यों की नियमित समीक्षा हो तथा डेटा प्रविष्टि की गुणवत्ता, गोपनीयता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एचएलओ एप में आ रही तकनीकी समस्याओं के निराकरण संबंधी जानकारी भी दी।

बैठकों के पश्चात जिला स्तरीय अधिकारियों ने क्षेत्र में जाकर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे मकान सूचीकरण एवं भवन क्रमांकन कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मकानों पर अंकित भवन संख्या, सूचीकरण कार्य एवं नजरी नक्शों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों को जानकारी सही एवं सावधानीपूर्वक दर्ज करने तथा निर्धारित प्रारूप के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान तकनीकी सहायक निधि जैन, कुलदीप सोनी, नंदलाल मेनारिया सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। अंत में अधिकारियों ने जनगणना कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!