Welcome to Lok Path (लोक-पथ)   Click to listen highlighted text! Welcome to Lok Path (लोक-पथ)
टॉप न्यूज़देशराजस्थान

बिरला कारपोरेशन लिमिटेड एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ सस्टेनेबिलिटी डाईमंड अवार्ड 2025 से सम्मानित

ग्रीन लीफ सस्टेनेबिलिटी डाईमंड अवार्ड 2025

बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियो में एक ओर अध्यायजोड़ते हुए “एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड 2025” सस्टेनेबिलिटी श्रेणी में अपने नाम किया । यह पुरस्कार कंपनी द्वारा समग्र सततविकास में उत्कृष्ट कार्यो के प्रदर्शन को सम्पादित करता है ।

यह पुरस्कार श्री पी.के. सहगल, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) और डॉ. अवनीश सिंह, महानिदेशक, डी.जी.एफ.ए.एस.एल.आई, श्रमिक औररोजगार मंत्रालय (सेवानिवृत्त) भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया । एपेक्स इंडिया नेशनल समिट एंड अवार्ड्स प्रेजेंटेशन प्रोग्राम के मौकेपर यह पुरस्कार कम्पनी के सतत विकास सहायक उपाध्यक्ष, श्री विनोद पालीवाल ने प्राप्त किया, साथ ही उन्होंने “प्लास्टिक्स सर्कुलर अर्थव्यवस्था: अनुपालन से व्यावसायिक अवसर की ओर विषय पर पैनल चर्चा में भी भाग लिया। यह अवार्ड कंपनी द्वारा समग्र सतत विकास के क्षेत्र मे प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्टों का उपयोग, हरित पट्टिका मे विस्तार, जल सरक्षण, ऊर्जा सरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन नियंत्रण पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया ।
श्री जयंत कंडपाल, इकाई प्रमुख ने बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार समग्र सतत विकास उत्कृष्टता एवं स्थायित्वता के प्रतिकम्पनी के व्यापक दृष्टिकोण का परिचायक है । साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, राष्ट्रीय स्तर पर हमारीपहचान बनाती है एवं व्यवसायिक लाभों में सुधार, ग्रीन हॉउस गैसों की कटौती से हरित पर्यावरण और सामुदायिक समृद्धि को बढ़ावा देती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!