टॉप न्यूज़राजस्थान

एनएसयूआई को मिला नया अध्यक्ष

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी

पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा से चित्तौड़गढ़ जिला एनएसयूआई को मिला नया अध्यक्ष

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं संग लिया आशीर्वाद

निंबाहेड़ा । राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निंबाहेड़ा स्थित पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार दोपहर कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। चित्तौड़गढ़ जिला एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी ने चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पूर्व मंत्री आंजना से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, संदीप शर्मा एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी का 21 किलो वजनी गुलाब की मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसयूआई सदैव युवाओं की आवाज रही है और संगठन की मजबूती से कांग्रेस विचारधारा को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए जनसेवा एवं छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी, युवा कांग्रेस नेता आशाराम गाडरी, निंबाहेड़ा विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक एनएसयूआई अध्यक्ष भंवरसिंह शक्तावत, अनिल प्रजापत, विकास धाकड़, हरिकिशन माली, श्रवण आंजना एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!