Welcome to Lok Path (लोक-पथ)   Click to listen highlighted text! Welcome to Lok Path (लोक-पथ)
क्राइमराजस्थानलोकल न्यूज़

जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी………..

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र ने फिर साफ शब्दों में कहा अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई !

अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति होगी फ्रीज, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर !

चित्तौड़गढ़, । जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्त अधिकारियों एवं थाना अधिकारियों की उपस्थिति में अपनी पहली अपराध गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की । बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, स्थाई वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसपी सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मादक पदार्थ तस्करी, अवैध हथियार, संगठित अपराध एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्तियों का चिन्हीकरण कर नियमानुसार उन्हें फ्रीज एवं जब्त करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार करना अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने का प्रभावी माध्यम है ।
पुलिस अधीक्षक ने जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित थाना अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने तथा अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए । गोष्ठी के दौरान लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराधों की रोकथाम, प्रभावी गश्त व्यवस्था, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया ।
एएसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया ।
बैठक में एएसपी चित्तौड़गढ़ मुकुल शर्मा, रावतभाटा के भगवत सिंह, समस्त डीएसपी, थानाधिकारी, एसपी ऑफिस के अपराध सहायक जोधाराम पुलिस निरीक्षक सहित कार्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारी मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!